बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना केस का आंकड़ा किसका सही? स्वास्थ्य मंत्री का या फिर स्वास्थ्य प्रधान सचिव का..कंप्यूजन में हैं बिहार के लोग

बिहार में कोरोना केस का आंकड़ा किसका सही? स्वास्थ्य मंत्री का या फिर स्वास्थ्य प्रधान सचिव का..कंप्यूजन में हैं बिहार के लोग

PATNA: बिहार में कोरोना का संकट लगातार गहराते जा रहा है।सूबे में अब तक एक हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिल चुके हैं.पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर आज शनिवार को पूरा कंफ्यूजन पैदा हो गया है.लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर किस आंकड़े को सही कहा जाए।

अब तक बिहार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव देते रहे थे।लेकिन आज सुबह-सुबह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की तरफ से कोरोना मरीजों का अपडेट जारी किया गया।स्वास्थ्य मंत्री ने आज सुबह करीब साढे नौ बजे  अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि बिहार में 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इस तरह से राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1080 हो चुकी है।लोगों ने मान लिया कि बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1080 हुई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दोपहर 12.45 बजे ट्वीट कर जानकारी देते हैं कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव केस के पहले अपडेट में 46 पॉजिटिव केस मिले हैं।इस तरह से संख्या बढ़कर 1079 हो गई है।

इसके बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ट्वीटर पर एक्टिव होते हैं।मंगल पांडेय के ट्वीटर अकाउंट से 1 बजकर 17 मिनट पर ट्वीट होता है और जानकारी दी जाती है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर हुई 1088 पर पहुंच हई है।हालांकि उनके तरफ से ये जानकारी नहीं दी गई कि जो 8 केस मिले वो कहां का है।

Suggested News