बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला, यूपी-पंजाब पर रहेगी सबकी नजर

पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला, यूपी-पंजाब पर रहेगी सबकी नजर

PATNA :  पिछले डेढ़ माह से पांच राज्यों में सत्ता की लड़ाई का अंतिम दिन है। आज फैसला हो जाएगा कि इस चुनावी जंग में जनता किसके साथ अपना सुरक्षित भविष्य देख रही है। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में आज थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और इसके साथ ही शुरू हो जाएगी उन सभी लोगों के इंतजार की घड़ियां, जिसके लिए वह डेढ़ माह से मेहनत कर रहे थे। 

हालांकि फैसला पांच राज्यों की आनेवाली सरकार का होना है, लेकिन नजरें सिर्फ यूपी और पंजाब पर होंगी। दोनों राज्यो में पिछले  एक दो सालों में काफी राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है। विशेषकर यूपी में योगी सरकार के सामने चुनौती है कि वह अपने पांच साल के काम से प्रदेश की जनता को कितना खुश कर पाएं हैं। वहीं सपा के अखिलेश यादव के सामने फिर से सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने की लड़ाई जीतने के लिए उन्होंने जीतनी मेहनत की है, उसका फैसला भी आज हो जाएगा। 

अब तक के एक्जिट पोल में योगी सरकार एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार सीटें कम मिलती नजर आ रही है। अब एक्जिट पोल कितना सही होता है, यह अगले कुछ घंटे में साफ हो जाएगा। 

पंजाब में आप का होगा विस्तार

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ट्रेलर दिखा दिया था कि इस बार पंजाब में उनकी जीत पक्की है। एक्जिट पोल के नतीजे भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं। 117 सीटों वालें पंजाब विधासभा में आप को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ बताया गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान का नतीजा मौजूदा चन्नी सरकार को उठाना पड़ा है। यहां कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं एक्जिट पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के साथ भाजपा को गठबंधन करने का लाभ भी नहीं मिला है।

गोवा, उत्तराखंड और गोवा के परिणाम

वहीं अन्य तीन राज्यों गोवा में मुकाबला बराबरी का बताया गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों को पिछली बार की तरह बराबर सीटें मिलती हुई दिख  रही हैं। वहीं मणिपुर में भाजपा सत्ता में फिर से वापसी  करने जा रही है। यही हाल उत्तराखंड में भी बताया गया है। हालांकि यहां भी कांग्रेस से कड़ा मुकाबला बताया गया है। 

यह है पांचों राज्यों की स्थिति

राज्यकुल सीटेंबहुमत के आंकड़े
उत्तर प्रदेश403202
उत्तराखंड 7036
पंजाब 11759
गोवा 4021
मणिपुर6031

Suggested News