बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कुरकुरे के विवाद में महिला को गंवानी पड़ी जान, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में कुरकुरे के विवाद में महिला को गंवानी पड़ी जान, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र के परशुरामचक गांव में देर शाम 30 वर्षीय महिला चंपा का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतिका परशुरामचक के शंभू गोस्वामी की पत्नी चंपा देवी बताई जा रही है। इस घटना की सूचना अंतीचक थाना की पुलिस को दी गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को फंदे से उतरवाकर छानबीन कर रही है। मृतका का पति शंभू गोस्वामी पंजाब में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतिका पांच साल के बेटे व दो साल की बेटी के साथ अपनी ससुराल में रहती थी।

मृतका के परिजनों ने भसूर व गोतनी पर प्रताड़ित करने व हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुरकुरे के रैपर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सुलह हो गई थी। लेकिन कल फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला को मार कर फंदे से लटका दिया गया।

परिवार के लिखित आवेदन पर और गांव वाले की मदद से जेठ और जेठानी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही गई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News