बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में महिलाओं ने सीएम नीतीश का फूंका पुतला, मानसिक दिवालियापन का बताया शिकार

औरंगाबाद में महिलाओं ने सीएम नीतीश का फूंका पुतला, मानसिक दिवालियापन का बताया शिकार

AURANGABAD : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को यहां के रमेश चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन का नेतृत्व मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ने किया। 

पुतला दहन के पहले महिला नेत्रियों ने मुख्यमंत्री की असंसदीय एवं अव्यवहारिक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्हें मानसिक दिवालियापन का शिकार बताते हुए राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री के बयान से भाजपा की महिला नेत्रियां इतनी ज्यादा आक्रोशित दिखी कि उन्होने दहन के पहले मुख्यमंत्री के पुतले की चप्पल से जमकर पिटाई की। इसके बाद पुतले में आग लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पुतला दहन में भाजपा नेत्री सारिका शेखर, गुड़िया देवी आदि शामिल रही।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News