बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला आयोग की अध्यक्ष का जयहिंद से हुआ तलाक, मालीवाल ने इस मार्मिक ट्वीट से दी जानकारी

महिला आयोग की अध्यक्ष का जयहिंद से हुआ तलाक, मालीवाल ने इस मार्मिक ट्वीट से दी जानकारी

NEWS4NATION DESK : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। मालीवाल के पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है। 

स्वाति मालिवाल ने अपने तलाक की जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है मैने और नवीन ने तलाक ले लिया है। 

वहीं उन्होंने आगे लिखा है। ‘बहुत दर्द होता है जब आपकी परियों की कहानियों का अंत होता है। मेरी कहानी भी खत्म हो गई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार अच्छे लोग भी एक साथ नहीं रह पाते। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि हमारे जैसे लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति दें। 

इधर तलाक पर नवीन जयहिंद ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका कहना है कि यह एक निजी मामला है। वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

Suggested News