बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जी हां यह भारत है! बहुसंख्यकों के धर्म पर टिप्पणी...वह अभिव्यक्ति की आजादी, BJP अध्यक्ष का छलका दर्द

जी हां यह भारत है! बहुसंख्यकों के धर्म पर टिप्पणी...वह अभिव्यक्ति की आजादी, BJP अध्यक्ष का छलका दर्द

पटना. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बहुसंख्यक लोगों के धर्म पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया जाता है। उन्होंने गैर भाजपा शासित राज्य, मीडिया और न्यायपालिका को लपेटे में लेते हुए कहा कि 'चाहे वह मीडिया हो या फिर न्यायपालिका या बहुत सारे राज्यों में कानून व्यवस्था, हर जगह बहुसंख्यक समाज को अपमानित करने का ही कार्य किया जाता है।'

संजय जायसवाल का पोस्ट

“भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां बहुसंख्यक समाज यह सोचता है कि काश हमें भी अल्पसंख्यकों के जैसी सुविधा मिलती। चाहे वह मीडिया हो या फिर न्यायपालिका या बहुत सारे राज्यों में कानून व्यवस्था, हर जगह बहुसंख्यक समाज को अपमानित करने का ही कार्य किया जाता है। छोटे शहरों से लेकर सर्वोच्च स्थान तक यह देखने को मिलता है।

महुआ मोइत्रा एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं और देश की संसद में उन्होंने शपथ ली है। उसके बाद भी बहुसंख्यक समाज के देवी पर उन्होंने, जो टिप्पणी की है अगर वह पड़ोसी देश की सांसद रहतीं और इस तरह की टिप्पणी वहां के बहुसंख्यक समाज पर हुई होती तब क्या होता यह अच्छे से समझा जा सकता है। पर यह भारत है, यहां पर बहुसंख्यक समाज के धर्म पर कोई भी टिप्पणी करे तो वह अभिव्यक्ति की आजादी कहलाती है और सारा मीडिया और न्यायपालिका उसके पक्ष में खड़ा हो जाता हैं।

चित्रकार एमएफ हुसैन का उदाहरण पूरे देश ने देखा है। इस देश में बहुसंख्यकों की भी भावनाओं की चिंता होनी चाहिए। इस बात को अखंड भारत में रखने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं”।

Suggested News