बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज के चार वर्षीय बच्ची की प्रतिभा देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, पारंपरिक छठ गीत सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

गोपालगंज के चार वर्षीय बच्ची की प्रतिभा देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, पारंपरिक छठ गीत सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

GOPALGANJ : गोपालगंज शहर के अधिवक्ता नगर मुहल्ले में किराए के मकान में अपने माता पिता के साथ रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची द्वारा गाए गए छठ गीत को सुन कर एक बार आप भी मंत्रमुग्ध हो जायेगे। दो वर्ष की उम्र से ही बच्ची की कला के प्रति लगाव इतनी बढ़ी की वह आज हरमोनियम बजाने के साथ गीत भी गुनगुना रही है। बच्ची द्वारा गाए हुए पारंपरिक छठ गीत खूब वाइरल हो रहा है।

दरअसल लोक आस्था का महापर्व छठ की अब शुरुआत हो चुकी हैं। इस पावन पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। वही बिहारियों के लिए छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि एक इमोशन हैं। छठ बिहार के लोगों से जुड़ा एक ऐसा पर्व है, जिसका वह हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, आस्था के साथ-साथ छठ के गीत का भी अपना एक अलग महत्व है। इन गानों के बिना छठ पर्व अधूरा है। लेकिन इसी छठ गीत को एक चार वर्ष की मासूम बच्ची अपने कोमल हाथों से हरमोनियम  बजा कर बेहद ही मधुर आवाज में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर रही है है।

बता दें की जिले के सिधवलिया प्रखंड  के सलेहपुर गांव निवासी रॉबिन पटेल के चार वर्षीय बेटी जागृति कुमारी बताई जा रही है। जागृति के पिता रॉबिन संगीत शिक्षक के रूप में एक निजी स्कूल में छात्र छात्राओं को संगीत को शिक्षा देते है। मां गृहणी है। जागृति के पिता रॉबिन ने बताया की लॉक डाउन के दौरान जब बच्चो को ऑन लाइन क्लास ले रहा था। तब जागृति दो वर्ष की थी। उसी समय खड़ी होकर गाना सुनती और खुद से गुनगुनाती रहती। उसके इस प्रतिभा को देखकर मैने उसका प्रशिक्षण शुरू कर दिया।

कहा की एक बार कोई चीज बताने पर दुबारा उसे बताने की जरूरत नहीं पड़ती है। आज जागृति ने कई छठ पूजा के पारंपरिक गाना को गया है जो वायरल हो रहा है। जागृति द्वारा पारंपरिक गीत कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए और पहिले पहिले हम कायिनी छठ मईया व्रत तोहार, करिहा छामा छठी मईया भूल चूक गलती हमार जैसे लोकप्रिय गीतों को भी अपनी सुरीली आवाज में गाकर सुनाया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News