बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nawada : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगो ने सड़क को जाम कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के  धोसतावं गांव में युवक में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम नीति कुमार बताया जा  रहा है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किये गए है। 

बताया जा रहा है कि युवक एक महीना पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था।  बीती देर रात अज्ञात अपराधिय़ों ने धारदार हथियार से उसकी  हत्या कर दी। युवक का परिवार दिल्ली में रहता है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। 

घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News