बक्सर में युवा चेतना ने एक हज़ार लोगों के बीच किया च्यवनप्राश का वितरण, राष्ट्रीय संयोजक बोले- स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना जरुरी
BUXAR : बक्सर के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बेनी लाल के डेरा, लाल सिंह के डेरा, कोयलावीर बाबा के स्थान, अभिलाख के डेरा सहित दर्जन भर गाँवों में युवा चेतना के द्वारा एक हज़ार से अधिक लोगों के बीच च्यवनप्राश का वितरण किया गया। लोगों के बीच च्यवनप्राश वितरित करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारी प्राथमिकता समाज में सबको संगठित करना है।
सिंह ने कहा की लोग स्वस्थ रहें इसके लिए उनका फिट रहना आवश्यक है। सिंह ने कहा की च्यवनप्राश वितरण का उद्देश्य है की लोग स्वस्थ रहें। सिंह ने कहा की युवा चेतना समाज में लगातार ग़रीब वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। सिंह ने कहा की गरीब वर्ग को सशक्त करने हेतु हम काम कर रहे है। सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है हम गरीब को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयास कर रहे हैं।
सिंह ने कहा की देश की आजादी के बाद कुछ नेताओं और पार्टीयों का मुख्य लक्ष्य अपने परिवार का संवर्द्धन रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं। हम राजकुमारों के ग़ुलाम नहीं हो सकते। लोहिया और जयप्रकाश नारायण के नाम पर राजनीति करने वाले लोग समाजवाद के जगह परिवारवाद का झंडा बुलंद करने में व्यस्त हैं। हम अंतिम दम तक परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है आज अमेरिका और चीन जैसे सशक्त देश हमारे ओर देख रहे हैं। अब बिहार का नौजवान राजकुमारों को सत्ता में नहीं आने देगा। इस अवसर पर राजकुमार यादव,संतोष यादव,राजेंद्र यादव,बीरेन्द्र ठाकुर,जितु राय,बैजू राय,अजय ओझा,चमचम तिवारी,निखिल पांडेय,शिवपाल यादव,रवि बिंद,रमेश बिंद,पप्पू यादव,किशन राय,राकेश ख़रवार आदि उपस्थित रहे।