बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में युवक ने दी जान : रात में किसी लड़की से बात, सुबह मां-पिता से मिला और फिर कमरे में आकर खुद को मार ली गोली

बेगूसराय में युवक ने दी जान : रात में किसी लड़की से बात, सुबह मां-पिता से मिला और फिर कमरे में आकर खुद को मार ली गोली

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से है, जहां रामदीरी लवहरचक मोहल्ले में रहनेवाले 26 साल के युवक ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामदीरी लवहरचक निवासी रामकुमार सिंह का बेटा अमन कुमार (26) कुमार के रूप में की गई। 

वारदात के वक्त घर में अमन के अलावा उसकी मां-पिता थे। फायरिंग की आवाज सुन परिजन अमन के पास पहुंचे। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिस्टल बरामद किया।

रात में हुई थी किसी लड़की से बहस

बताया जा रहा है कि अमन किसी लड़की से मुहब्बत करता था। रात में फोन पर उस लड़की से किसी बात पर बहस हुई थी। जिससे वह परेशान था। इसके बाद सुबह युवक नींद से उठा और अपने माता-पिता मिलकर वापस कमरे में आ गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक की मां अपने बेटे के शव को पकड़ रोत-रोते किसी लड़की की बात कह रही थी। 

फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने बेगूसराय भेजा है और मामले की छानबीन कर रही है। परिजन अभी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है, पर सही कारण पता नहीं चल रहा।


Suggested News