बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेतिया में गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BETTIAH : जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत अन्तर्गत मुन्ना मोटनी के मंदिर के समीप सिमरीखा होटल के सामने एनएच 727 के किनारे गढ्ढे में एक युवक के डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृत व्यक्ति की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के शनिचरी चौक निवासी स्वर्गीय झम्मन महतो के तीस वर्षीय पुत्र चंदन महतो के रुप में की गई है। 

मृतक चंदन महतो गुरुवार की शाम करीब तीन बजे से घर से गायब था। देर रात तक जब घर नही लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। वही शुक्रवार को भी सुबह से गांव के पड़ोसियों ने भी खोजबीन की। परन्तु कही उसका अता पता नही चला। इधर शुक्रवार की रात में खेत घूमने आए लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे किसी का शव पानी मे तैर रहा है तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लौरिया पुलिस, शनिचरी पुलिस पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजवाया। 

स्थानीय ग्रामीण विजय महतो, नरसिंह महतो, महावीर महतो,मदन महतो, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, अजय महतो, रोहित कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मृतक चंदन महतो का मौत सड़क के किनारे सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई हुई थी। उसी गढ्ढे में डूबने से मौत हुई हैं। मृतक चंदन महतो की शादी वर्ष 2017 में घोंघा समिति द्वारा घोघा हुआ था। उसे तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी छह साल की एक लडक़ी है। दूसरा लड़का जो चार साल का है। जबकि सबसे छोटा बच्चा एक गोद में है। जिसका उम्र करीब डेढ वर्ष का है। 

वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चंदन भूमिहीन था। देहाडी कर अपने बाल बच्चों का पेट पालता था। पत्नी सुधा देवी ने बताया कि तीन बच्चों को पालन पोषण करना मेरे लिए बहुत बड़ी समस्या है। इस घटना से परिवार के लोगो में मातम पसरा हुआ है। वही ग्रामीणों ने चंदा इक्कठा कर मृतक चंदन महतो का अंतिम संस्कार करने में जुटे हुए हैं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks