बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वैशाली में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

VAISHALI : जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर दो के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को गंगा ब्रिज थाने पर ले गई। गंगा ब्रिज थाने की पुलिस युवक को सदर अस्पताल में ले गयी। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रत्नेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

मृतक के परिवार वालों ने पूर्व विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से पटना अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान पाया नंबर दो के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष सुमन सौरभ ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर दो के निकट एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। परिवार वाले ने पूर्व विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण पता चल सकेगा। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News