बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं के बीच हुई विवाद में युवक को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

महिलाओं के बीच हुई विवाद में युवक को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

SASARAM : रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है।  जहां एक छोटी सी विवाद में युवक को गोली मार दी गई है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की  हालत स्थिर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नोखा थाना क्षेत्र के दुधार गांव में महिलाओं के बीच किसी बात को झगड़ा हो रहा था। उसी झगड़े के विवाद में गांव के ही एक युवक ने फायरिंग कर दी। 

युवक द्वारा चलाई गोली रामेश्वर चौधरी नामक युवक को लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा गया। आनन-फानन में युवक को नोखा पीएससी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से राजू  कुमार की रिपोर्ट

Suggested News