बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

मोकामा में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

PATNA : जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे से एक युवक की लाश बरामद की गई। युवक के सर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान मरांची गांव के तीन भैया टोला निवासी अरुण सिंह उर्फ बुकसेलर के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। मृत नीरज के परिजनों ने मरांची गांव के बमबम सिंह उर्फ बनरा पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध संबंध का होना बताया जा रहा है। 


YOUTH-SHOT-DEAD-IN-MOKAMAH-ANGRY-FAMILIES-KICKED-OFF-ROAD3.jpg

हत्या की घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-80 को जाम कर दिया। परिजन हत्या के आरोपी बमबम सिंह उर्फ बनरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

YOUTH-SHOT-DEAD-IN-MOKAMAH-ANGRY-FAMILIES-KICKED-OFF-ROAD2.jpg

गौरतलब है कि बमबम सिंह उर्फ बनरा आपराधिक चरित्र का है। उसपर पहले से हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में बनरा जेल से छूट कर आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Suggested News