बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में युवती ने लगायी युवक पर छेड़खानी का आरोप, जमकर की पिटाई

नवादा में युवती ने लगायी युवक पर छेड़खानी का आरोप, जमकर की पिटाई

NAWADA : नवादा जिले के विजय बाजार में छेड़खानी के आरोप में एक लड़की ने एक शख्स को पकड़ लिया. लड़की का आरोप था की पकड़ा गया व्यक्ति हमें गलत तरीके से टच कर जा रहा था. लड़की ने बताया की वह शख्स हमारे साथ छेड़खानी कर रहा था. 

लेकिन लड़का लगातार कह रहा था की वह अपने सिर पर बोरा रखकर जा रहा था. इसी दौरान वह गलती से लड़की से टच कर गया. इसके बाद लड़की उस व्यक्ति को पकड़ कर समाहरणालय स्थित पुलिस चौकी में ले आई. 

जहाँ उसने पुलिस के सामने ही लड़के की जबरदस्त पिटाई की. हालाँकि लड़का बार बार लड़की से माफ़ी मांगता रहा. लेकिन लड़की उसकी पिटाई करती रही. उधर व्यक्ति के पिटाई को देखने वाले की भीड़ उमड़ गयी. 

कुछ लोग यह भी कहने लगे कि ऐसा नहीं लगता है कि व्यक्ति के द्वारा लड़की के साथ कोई छेड़खानी की गई है. भीड़भाड़ में सिर पर सामान लेकर जा रहा होगा अब गलती से टच हो गया होगा. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News