बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS : दूसरे दल से आए नेताओं से घिरे हुए हैं नीतीश कुमार, उनके खिलाफ हो रही बड़ी साजिश, बाढ़ के विधायक ने बिहार के मंत्री पर साधा निशाना

BIHAR POLITICS : दूसरे दल से आए नेताओं से घिरे हुए हैं नीतीश कुमार, उनके खिलाफ हो रही बड़ी साजिश, बाढ़ के विधायक ने बिहार के मंत्री पर साधा निशाना


PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बढ़ती उम्र को लेकर कविता करनेवाले बिहार के मंत्री को अपने ही गठबंधन में लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें अब बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश आस पास दूसरे दलों से आए हुए नेता घेरे हुए है जो आने वाले समय में उनके लिए परेशानी बेनेगे। इसलिए समय रहते नीतीश जी को संभल जाने की आवश्कता है।

बाढ़ विधायक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह वह लोग हैं,  जिन्हें नीतीश जी ने कहां से कहां पहुंचा दिया। आज वह अरबपति हो गए। आज उनके घर में छापेमारी हो तो जानें कितना पैसा मिलेगा। लेकिन यही लोग अब राजद और प्रशांत किशोर के संपर्क में आकर नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहे हैं। ज्ञानू ने कहा कि मेरे पास उन सभी के पास पुख्ता सबूत है, समय आने पर सभी का खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि  विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बाढ़ के अथमलगोला में भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे हुए थे। जहां बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के मुख्यमंत्री के खिलाफ कल पोस्ट किए गए कविता पर अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि उन्होंने अशोक चौधरी का नाम नहीं लिया, लेकिन साफ कर दिया था कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

Editor's Picks