LATEST NEWS

Bihar Politics: पांडे जी का काम है यादव जी को गाली देना...रोहिणी आचार्य ने पार्टी बनाने के पहले ही पीके को धो दिया....

Rohini Acharya on Prashant Kishor

Bihar Politics: बिहार में एक ओर जहां बाढ़ ने तबाही मचा रखी है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजनीति भी सातवें आसमान पर है। विपक्ष के नेता लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी लालू यादव की लाडली बेटी और तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी जोरदार निशाना साधा है। रोहिणी ने कहा है कि बिहार की जनता पीके पांडे जी को अच्छे से हल्दी चूना लगाएगी। 

सीएम कर रहे दिखावा

सीएम नीतीश आज बिहार में हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया। सीएम नीतीश के हवाई सर्वे को लेकर लगातार हमला बोल रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बिहार में बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है। प्रदेश के 18 जिला बाढ़ की भिविषिका से प्रवावित है। उनको तो बैठ करके देखना चाहिए मुस्तैदी से कि बाढ़ से जितने भी ग्रसित हुए है उनको समुचित राहत की व्यवस्था मिल सके।

बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंच रही मदद

रोहिणी ने कहा कि, मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण पर केवल फोटो खिंचाने लिए गए थे। इससे थोड़े ही काम चलेगा। रोहिणी ने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देना चाहिए। वो तो सर्वे करके सो गए होंगे जाकर उनको तो लोगों के बीच रहना चाहिए। रोहिणी आचार्य ने कहा कि बाढ़ पीड़ित लोग इंतजार कर रहे हैं और सरकार मदद नहीं पहुंचा रही है। रोहिणी आचार्य ने अपनी पिता की तारीफ करते हुए कहा कि लालू जी ने बाढ़ के लिए सरकार से हजार करोड़ का बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत मुहैया कराया था। इनलोगों को लालू जी से सीख लेना चाहिए। रोहिणी ने कहा कि, सत्ता पक्ष के लोगों विपक्ष से सीख लेना चाहिए। 


पीके पर बड़ा हमला

बता दें कि, कल यानी 2 अक्टूबर प्रशांत किशोर जन सुराज को पार्टी का रुप देंगे। इसके पहले पीके राजद परिवार पर हमलावर है। प्रशांत किशोर के हमलों पर पलटवार करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि अब किसी को भी राजनीति में आना है। तो लालू यादव को गाली दीजिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गाली दीजिए और अपना दुकान चलाते रहिए। रोहिणी ने कहा कि वो इतना मोटा पैसा इकठ्ठा किए हैं मोदी जी से और सब से। उनको इतना ही बिहार की चिंता है तो वो बिहार में स्कूल कॉलेज खोलते। 

पांडे जी का काम, यादव जी को गाली देना

रोहिणी ने कहा कि ये पीके -पीके कौन हैं? पांड़े जी ही ना...पांडे जी लोगों का काम ही है यादव जी लोगों को गाली देना। तब ही तो इनका दुकान चलेगा। बीजेपी के बी टीम है ये लोग। इनको आप नोटिस नहीं लीजिएगा तो ये अनाप शनाप बोलेंगे, बहन बेटी को गाली देगें। तेजस्वी को लालू जी को गाली देना। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता पीके पांडे जी को हल्दी चूना लगाने की काम करेगी।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks