LATEST NEWS

UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बुधवार की सुबह 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर एसडीएम (उपजिलाधिकारी) शामिल हैं।


इनमें से देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद नियुक्त किया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।


इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर नियुक्त किया गया है। अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर नियुक्त किया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया है।


संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा नियुक्त किया गया है। हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर नियुक्त किया गया है। देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज नियुक्त किया गया है।


ट्रांसफर हुए अधिकारियों की सूची

Editor's Picks