UP WEATHER: सावधान हो जाएं! अभी से तापमान 40 डिग्री के पार, यूपी का ये जिला रहा सबसे गर्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मार्च के अंत तक गर्मी बढ़ती जा रही है, और इस बार रातें भी अब गर्म हो गई हैं। पहले जहां लोग केवल पंखों से काम चला रहे थे, वहीं अब एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
अगले दो दिनों का मौसम
प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा और पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है। अगले महीने की शुरुआत में भी शुष्क मौसम की संभावना जताई जा रही है।
वर्तमान तापमान और भविष्य की संभावना
गुरुवार को प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42℃ तक पहुंच गया। 28 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और यहां तेज हवा चल सकती है। 29 मार्च को भी मौसम साफ रहने के साथ पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
30 मार्च को तेज हवा की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। 31 मार्च को भी प्रदेश का मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क और साफ रह सकता है।
तापमान रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज और कानपुर ग्रामीण में अधिकतम तापमान 42℃ तक पहुंच चुका है। अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार है:
वाराणसी (बीएचयू) में 40.6℃
सुल्तानपुर में 40.3℃
फुरसत गंज में 40.2℃
हमीरपुर में 41.2℃
आगरा ताज में 39.1℃
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20.5℃ और अधिकतम तापमान 39.7℃ दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान कुछ इस प्रकार दर्ज किया गया है:
झांसी: 22.6℃
बस्ती: 21℃
हमीरपुर: 20.2℃
मुरादाबाद: 20.5℃
अलीगढ़: 20℃
लखीमपुर खीरी: 21℃
हरदोई: 21℃
इस प्रकार, आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है, और लोग मौसम के मुताबिक अपनी तैयारियां रखें।