Earthquake News: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 7 बार डोली धरती, भूकंप के झटके से दहशत, स्कूलों को किया गया बंद
Earthquake News: गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत फैल गई। सुबह से 7 बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जिससे इलाके में दहशत फैल गई है और स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
Earthquake News: अगर भूकंप के एक झटके महसूस होते हैं तो लोगों में दहशत का माहौल कायम हो जाता है। लेकिन क्या हो यदि आपको एक के बाद एक भूकंप के 7 झटके महसूस हों, है ना भयावह..दरअसल, मामला गुजरात के राजकोट का है। जहां सुबह सुबह भूकंप के 7 झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह 6 बजे से 9 बजे तक के बीच में भूकंप के 7 झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
सुबह सुबह डोली धरती
जानकारी अनुसार जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक के बाद एक कुल सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। बार-बार आ रहे झटकों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। स्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के अनुसार, सबसे तेज भूकंप का झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई।
एक के बाद एक 7 झटके
इसके बाद सुबह 8:34 बजे तक कुल सात झटके दर्ज किए गए। भूकंप के झटकों से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों और खेतों की ओर भागते नजर आए। आईएसआर के आंकड़ों के मुताबिक, 6:19 से 8:34 बजे के बीच क्रमश भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह 6.19 बजे 3.8 की तीव्रता, सुबह 6.56 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 6.58 बजे 3.2 की तीव्रता, सुबह 7.10 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 7.13 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 7.33 बजे 2.7 की तीव्रता के झटके दर्ज किए गए, जबकि 8:34 बजे एक और झटका महसूस किया गया।
गुरुवार रात में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले गुरुवार रात 8:43 बजे भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था। आईएसआर ने बताया कि सभी भूकंपों का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में रहा। भूकंप की गहराई जमीन से 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई है।
इलाकों में दहशत का माहौल
लगातार आ रहे झटकों के कारण जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक के ग्रामीण इलाकों में लोगों में भय का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।