मौलाना साहब का 'दिल दियां गल्लां' अंदाज: 70 की उम्र में की 26 की युवती से प्रेम विवाह, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है 'रोमांटिक' फोटोशूट

70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल की दुल्हन के रोमांटिक फोटोशूट ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फिल्मी अंदाज में पोज देते और गाने गाते इस जोड़े का वीडियो अब ग्लोबल वायरल हो चुका है।

मौलाना साहब का 'दिल दियां गल्लां' अंदाज: 70 की उम्र में की 2

N4N Desk - इंटरनेट पर इन दिनों एक अनोखे प्रेम विवाह और उसके फोटोशूट ने तहलका मचा रखा है, जिसमें 70 साल के एक मौलाना और उनकी 26 वर्षीय दुल्हन की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। रावलपिंडी के इस जोड़े का वीडियो अब एक ग्लोबल वायरल सनसनी बन चुका है। 

44 साल का अंतर और फिल्मी फोटोशूट


रावलपिंडी के जाने-माने मौलाना हाकिम साहब ने अपने से 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया है। निकाह के बाद इस जोड़े ने एक प्रोफेशनल ‘ब्राइडल फोटोशूट’ कराया, जिसमें मौलाना साहब अपनी नई नवेली दुल्हन की गोद में लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फोटोग्राफर की मेहनत और उसके गिरते-पड़ते एंगल सेट करने के तरीके ने भी नेटिजन्स का खूब ध्यान खींचा है। 

'दिल दियां गल्लां' पर जुगलबंदी


कपल का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दुल्हन अपने शौहर के लिए सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का मशहूर गाना ‘दिल दियां गल्लां’ गुनगुनाती दिख रही है। दिलचस्प बात यह है कि मौलाना साहब भी इस गाने पर अपनी दुल्हन के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए। 

AI चैटबॉट ने की पुष्टि

जब सोशल मीडिया पर इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठे, तो AI चैटबॉट Grok ने पुष्टि की कि यह रावलपिंडी की एक वास्तविक घटना है। यह फोटोशूट 'डेली पाकिस्तान' के यासिर शमी द्वारा आयोजित किया गया था। हालांकि, विवाद बढ़ता देख वेबसाइट ने इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन तब तक यह क्लिप पूरी दुनिया में फैल चुकी थी।