Plane Crash: नोटों से भरा विमान सड़क पर हुआ क्रैश, 15 लोगों की गई जान, लाशों के बीच पैसे लूटने की मची होड़!

Plane Crash: हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वह नए छपे बैंक नोटों की एक बड़ी खेप देश के आंतरिक हिस्सों में ले ज

विमान क्रैश
लाशों के बीच पैसे लूटने की होड़ - फोटो : social media

Plane Crash: एक ओर चीख-पुकार और मौत का मातम, तो दूसरी ओर सड़क पर बिखरे नोटों को बटोरने की अंधी दौड़। आसमान से रसद और नकदी लेकर जा रहा हरक्यूलिस C-130 विमान जब तकनीकी खराबी के कारण व्यस्त सड़क पर क्रैश हुआ, तो मंजर देख रूह कांप गई। इस भीषण हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, लेकिन हादसे की जगह पर संवेदनाओं से ज्यादा लालच का बोलबाला दिखा। विमान का मलबा अभी धधक ही रहा था कि आसपास के इलाकों से उमड़ी भीड़ जलती आग के बीच से नोटों की गड्डियां लूटने में मशगूल हो गई। पुलिस और प्रशासन के लिए यह चुनौती बन गया है कि वे पहले आग बुझाएं, शवों को निकालें या बेकाबू भीड़ से 'सरकारी खजाना' बचाएं। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन तक का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत 

दरअसल, मामला दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया का है। जहां शुक्रवार शाम एक भीषण विमान हादसा हो गया। प्रशासनिक राजधानी ला पाज के नजदीक स्थित एल ऑल्टो में बोलीवियन एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वह नए छपे बैंक नोटों की एक बड़ी खेप देश के आंतरिक हिस्सों में ले जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण विमान अनियंत्रित हो गया और व्यस्त ‘कोस्टानेरा एवेन्यू’ पर जा गिरा।

मलबे में लगी भीषण आग

सड़क पर गिरते ही विमान ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। कई कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में विमान के चालक दल के सदस्य और सड़क पर मौजूद वाहन सवार दोनों शामिल हो सकते हैं।

सड़क पर बिखरे नोट

हादसे के बाद स्थिति तब और अराजक हो गई जब विमान में रखे करोड़ों के नए बैंक नोट सड़क पर बिखर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि मलबे और धुएं के बीच सैकड़ों लोग नकदी बटोरने के लिए दौड़ पड़े। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन और दंगा-नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। बोलीविया के सेंट्रल बैंक ने पुष्टि की है कि विमान नए नोटों को देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति के लिए ले जा रहा था।

एयरपोर्ट बंद, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

हादसे के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। बोलीविया के रक्षा मंत्रालय और वायुसेना ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।