India-Pakistan Tensions - भारत के हमले की खौफ में जी रहे पाकिस्तान को लगा झटका, बलूच विद्रोहियों ने इस शहर पर किया कब्जा
India-Pakistan Tensions - पाकिस्तान को बलूच विद्रोहियों ने बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तानी सेना को परास्त करते हुए विद्रोहियों ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा जमा लिया है।

N4N DESK - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान भारत से जवाबी हमले का इंतजार कर रहा है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान को बलूच विद्रोहियों ने बड़ा झटका दिया है। विद्रोहियों ने पाकिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर की कई इमारतों पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रिपोर्टों के मुताबिक, विद्रोहियों ने शहर की सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
वहीं बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना और बलूच विद्रोहियों के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई है। जिसमें अंत में विद्रोहियों ने सेना के एक कैंप पर हमला कर हथियार भी जब्त कर लिए।
बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और अन्य विद्रोही समूह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर लगातार हमले कर रहे हैं। बलूचिस्तान में मंगोचर शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा और पाकिस्तान की पश्चिमी सीमाओं पर बढ़ता संकट, इस्लामाबाद के लिए एक गंभीर आंतरिक सुरक्षा चुनौती बन चुका है।
पाकिस्तान के लिए चिंता इस बात की बात की है कि एक तरफ भारत से संभावित हमले को लेकर सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं उनके अंदरूनी हालत को बलूच विद्रोही और कमजोर करने की कोशिश में जुटे हैं।