Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत, स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन ने ठोका

शिक्षिका की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शिक्षिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दरअसल, पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना नेता चौक के पास की है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षिका बबिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं बताया जा रहा है कि बबिता कुमारी कांटी स्थित मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी में पदस्थापित थीं और रोज की तरह स्कूटी से मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित अपने डेरा से स्कूल जा रही थीं। 

इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका कांटी के ढेवहा गांव की रहने वाली थीं। उनके पति मुन्ना कुमार जमालपुर रेलवे में कार्यरत हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से मणि भूषण की रिपोर्ट