MLC Election : बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, डॉ. अनुज सिंह के लिए मांगा समर्थन

MLC Election : छोटू सिंह ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद विजय कृष्ण से आत्मीय मुलाकात कर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर विशेष चर्चा किए ।

MLC Election : बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में अरविंद सिंह उर्फ छो
जन संपर्क अभियान - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर स्थानीय लोगों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

अपने दौरे के दौरान अरविंद कुमार सिंह ने स्टेशन रोड, बख्तियारपुर, रानीसराय, मोहम्मदपुर और बरखी मोहम्मदपुर समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए व्यापक समर्थन और सहयोग मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान छोटू सिंह ने पूर्व सांसद विजय कृष्ण से मुलाकात की और चुनाव रणनीति पर विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पूर्व सांसद विजय कृष्ण से टेलीफोन पर बातचीत भी करवाई, जिसमें अनंत सिंह ने भी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, महेश कुमार राणा, आयुष भगत, प्रेम प्रतीक, आनंद, और अभिषेक समेत कई अन्य समर्थक एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।