Bihar politics - विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता करेंगे बिहार की यात्रा
Bihar politics - तेजस्वी यादव ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले महीने से महागठबंधन की सभी पार्टियां बिहार की यात्रा करेंगी।
Patna - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने बताया कि एलाएंस में शामिल सभी पार्टियां बिहार की यात्रा करेगी। तेजस्वी ने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया एलाएंस से जुड़े सभी बड़े नेता शामिल होंगें। इस दौरान कई रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा।
तेजस्वी ने बताया कि राखी के बाद महागठबंधन के सभी राष्ट्रीय नेता बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और रैली भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने तारीख और रूट की जल्द घोषणा होने की बात कही। तेजस्वी ने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इसको लेकर उनसे बात हुई है। तेजस्वी ने इस यात्रा को अगस्त क्रांति से जोड़ा।
उन्होंने कहा बिहार में बढ़ते अपराध, बिहार को बदहाल करने से लेकर जिस तरह मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे को जनता के बीच रखेंगे।
रिपोर्ट - रंजन कुमार