Bihar Budget 2025 : सदन में तेजस्वी यादव के करीबी और अध्यक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं, राजद विधायक ने लगाया आरोप तो बिफरे नंद किशोर यादव

Bihar Budget 2025 : सदन में राजद विधायक और अध्यक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं हुआ है आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

बजट बिहार
argument between RJD MLA and Speaker- फोटो : news4nation

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में प्रश्नकाल जारी है। विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर रही है। इसी बीच सदन में तेजस्वी यादव के करीबी और राजद विधायकललीत यादव विधानसभा के अध्यक्ष से भिड़ गए। राजद विधायक औऱ अध्यक्ष नंद किशोर यादव में जमकरतू-तू-मैं-मैं हुई। ललीत यादव ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

दरअसल, प्रश्न काल के दौरान अध्यक्ष सीरियल नंबर से विधायकों का सवाल पूछने के लिए नाम ले रहे थे। वहीं जब स्पीकर ने राजद विधायक ललीत यादव का नाम लिया तो वो सदन में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद अध्यक्ष आगे बढ़ गए औऱ अगले विधायक ने सवाल पूछा। जिसके बाद ललीत यादव सदन में पहुंचे और अध्यक्ष से सवाल पूछे की मांग करने लगे। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि हमने आपको नाम लिया था आप सदन में मौजूद नहीं थे अब हम पीछे नहीं जाएंगे। 

जिसपर राजद विधायक ने अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया। जिससे अध्यक्ष भड़क गए फिर दोनों को बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ। बता दें कि, ललीत यादव के नाम के बाद जब अध्यक्ष ने अगले विधायक का नाम लिया और वो सवाल करने लगे तभी ललीत यादव आ गए और कहने लगे कि मेरा सवाल है जिसपर अध्यक्ष ने कहा कि मैंने आपका नाम लिया था आप सदन में नहीं थे अब आप बैठिए। अध्यक्ष ने कहा कि आप हमारे कमरे में आइए हम आपको पूरी वीडियो दिखाएंगे हमने आपका नाम लिया था। 

अध्यक्ष ने कहा कि हमने आपका नाम लिया था आप नहीं थे फिर मैं आगे बढ़ गया। अध्यक्ष के माना करने के बाद भी राजद विधायक हंगामा कर रहे थे। राजद विधायक ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया तो अध्यक्ष गुस्सा गए और राजद विधायक को सीमा रहकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बैठिए आप ये तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन नियम से चलेगा आपके हिसाब से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सदन नियमावली से चलेगा आपके मर्जी से नहीं चलेगा। 

Editor's Picks