Bihar Weather: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, वेदर ने लिया यू-टर्न

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार सहित पूरे देश में सुबह से ही उत्सव का माहौल है।

बारिश का अलर्ट - फोटो : AI Image

Bihar Weather:  बिहार में फिलहाल मौसम सुहाना है। दिन में तेज धूप और सामान्य तापमान के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव साफ नजर आएगा। आज गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

गरज-चमक के साथ बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 25 जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 से 48 घंटे राज्य के मौसम के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह से पटना समेत पूरे बिहार में तेज धूप खिली रही। गणतंत्र दिवस पर मौसम सुहावना रहेगा। जिससे ठंड का असर कम होगा। यह स्थिति 28 जनवरी की सुबह तक बनी रह सकती है। विभाग के अनुसार मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 28 जनवरी से 29 जनवरी की सुबह तक भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल समेत उत्तर बिहार के सभी जिलों को मिलाकर कुल 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 3–4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2–4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जिसके बाद अगले 48 घंटों में इसमें 1–4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।

तापमान और कोहरे की स्थिति

रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सासाराम में रहा। शनिवार की तुलना में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आई, वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री कैमूर में रहा। सबसे कम दृश्यता 800 मीटर पूर्णिया में दर्ज की गई।