Bihar News: साली के साथ जीजा ने किया गंदा काम, मारपीट कर दुष्कर्म का आरोप, खोज में जुटी पुलिस

Bihar News: नवादा में 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि लड़के जीजा ने ही उसके साथ गंदा काम किया है। वहीं आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है जिसे पुलिस ढूंढ रही है.

जीजा ने किया गंदा काम - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर से करीब 300 मीटर दूर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से मौजूद उपेंद्र कुमार नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की और घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उपेंद्र कुमार मेसकौर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह दो बच्चों का पिता है और रिश्ते में पीड़िता का दूर का संबंधी (चचेरा जीजा) लगता है।

मेडिकल जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

सवालों के घेरे में सरकार 

वहीं, राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जबकि सरकार का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

नवादा से अमन की रिपोर्ट