Bihar News: प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि आज, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल का किया निरीक्षण
भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांस घाट स्थित उनके समाधि स्थल पर राजकीय समारोह के तहत नेताओं और अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
राजेंद्र प्रसाद का 63वां पुण्यतिथि आज
दरअसल, भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के 63वें पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बांस घाट स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित हुआ। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर देशरत्न को श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी समारोह में उपस्थित रहे। साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
बांस घाट का निरीक्षण
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला का भी निरीक्षण किया। बांस घाट परिसर में निर्मित नए शवदाह गृह का भी अवलोकन किया गया। राजकीय समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटना से अनिल की रिपोर्ट