Bihar New Cabinet : नीतीश कैबिनेट के सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री को जान चौंक जाएंगे आप, JDU-BJP के नहीं इस पार्टी के विधायक के पास सबसे अधिक संपत्ति

Bihar New Cabinet : नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इन सभी मंत्रियों ने 3 मंत्रियों को छोड़ सभी सीएम नीतीश से अमीर हैं। सबसे अमीर मंत्री जदयू या बीजेपी के नहीं बल्कि इस पार्टी से हैं।

नीतीश कैबिनेट के अमीर-गरीब मंत्री- फोटो : social media

Bihar New Cabinet : बिहार की नई सरकार का गठन हो गया है। गुरुवार को सीएम नीतीश के साथ 26 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम नीतीश रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल ने सभी को शपथ दिलाई। इसके साथ ही एक बार फिर बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार काबिज हो गए हैं। वहीं नीतीश की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। कई मंत्रियों के पास करोड़ों की संपत्ति है तो वहीं कई गरीब भी हैं। 

नीतीश कैबिनेट के अमीर-गरीब मंत्री

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ लेने वाले जेडीयू–बीजेपी गठबंधन और सहयोगी दलों के नेताओं में कई नए चेहरे शामिल हैं, जबकि कुछ पूर्व मंत्री भी दोबारा मंत्री पद पर लौटे हैं। नए मंत्रिमंडल में सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों की स्थिति खास चर्चा में है।

सबसे अमीर मंत्री

नीतीश कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री बीजेपी से नहीं बल्कि लोजपा(रा) से  संजय कुमार सिंह हैं। संजय कुमार सिंह राजपूत जाति से आते हैं। संजय सिंह सिमरी बख्तियारपुर से विधायक हैं और नीतीश कैबिनेट में सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल 45.21 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसके बाद बीजेपी की रमा निषाद हैं। रमा निषाद मुजफ्फरपुर के औराई से विधायक हैं और उनके पास कुल 31.86 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। तीसरे नंबर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा हैं। विजय सिन्हा लखीसराय से चौथी बार विधायक बनें हैं। उनके पास कुल 11.62 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं। सम्राट चौधरी मुंगेर के तारापुर से विधायक हैं। उनके पास 11.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

स्वच्छ छवि और स्थिर संपत्ति इनके पास 

ऊर्जा विभाग संभाल चुके अनुभवी नेता विजेंद्र यादव की कुल संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिसमें 2.6 करोड़ रुपये की चल और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की कुल संपत्ति लगभग 3.4 करोड़ रुपये है। हालांकि, उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पथ निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री नितिन नवीन के पास लगभग 3.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके और उनकी पत्नी के पास सोने की अच्छी-खासी मात्रा भी है। लेकिन उनके खिलाफ भी चार मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

सबसे गरीब मंत्री- संजय सिंह (टाइगर)

नए मंत्रिमंडल में सबसे कम संपत्ति बीजेपी के आरा विधायक संजय सिंह (टाइगर) के पास है। उनकी कुल संपत्ति 31.18 लाख रुपये आंकी गई है। उनके बाद लोजपा (रामविलास) के बखरी (SC) से विधायक संजय कुमार आते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 22.30 लाख रुपये है। वहीं पहली बार मंत्री बने रामकृपाल यादव की कुल संपत्ति लगभग 1.53 करोड़ रुपये है, लेकिन उनकी पत्नी के पास उनसे कहीं अधिक संपत्ति और कृषि भूमि है। दोनों के पास पर्याप्त मात्रा में सोना भी है।

तीन को छोड़ सभी मंत्री मुख्यमंत्री से अमीर

सबसे चौंकाने वाली बात ही है कि नीतीश मंत्रिमंडल में 3 मंत्रियों को छोड़ सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार से अधिक अमीर हैं। सभी के पास मुख्यमंत्री से अधिक धन है। सीएम नीतीश के साथ गुरुवार को 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। संपत्ति की बात करें तो नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ संपत्ति है। सम्राट चौधरी के पास 11.34 करोड़, विजय सिन्हा के पास 11.64 करोड़, रमा निषाद के पास 31.86 करोड़, अशोक चौधरी के पास 11.08 करोड़, दिलीप जायसवाल के पास 9.06 करोड़, श्रेयसी सिंह के पास 7.63 करोड़, संजय कुमार सिंह 14.30 करोड़ विजय कुमार चौधरी 3.17 करोड़, बिजेंद्र प्रसाद यादव 4.04 करोड़, लेसी सिंह 2.22 करोड़, संतोष कुमार सुमन 5.63 करोड़, सुनील कुमार 5.28 करोड़, मो,जमां खान 1.57 करोड़, मंगल पांडेय 3.42 करोड़, रामकृपाल यादव 3.51 करोड़, नितिन नवीन 3.06 करोड़, श्रवण कुमार 3.76 करोड़, मदन सहनी- 3.85 करोड़, नारायण प्रसाद 2.92 करोड़, अरुण शंकर प्रसाद 3.09 करोड़, लखेंद्र रौशन 1.64 करोड़, संजय सिंह टाइगर 31.18 लाख, संजय कुमार 22.30 लाख, सुरेंद्र मेहता 97.72 लाख संपत्ति है। 

संतोष सुमन और विजय चौधरी की संपत्तियाँ

मंत्री पद पर दोबारा लौटे संतोष सुमन के पास 2.57 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, हालांकि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विजय चौधरी की कुल संपत्ति 1.9 करोड़ रुपये है, जिसमें कृषि भूमि और सोना शामिल है। उनके परिवार के पास शहर में प्लॉट और सोने की भी अच्छी मात्रा मौजूद है। वे शेयर बाजार में निवेश के भी शौकीन माने जाते हैं।

लेशी सिंह पर 44 लाख का ऋण

मंत्री लेशी सिंह की कुल संपत्ति लगभग 1.27 करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पास 10 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और एक दोमंजिला मकान है जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है। वित्तीय संस्थानों के प्रति उनका बकाया ऋण लगभग 44 लाख रुपये है, लेकिन उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नई कैबिनेट के सदस्यों की संपत्ति और आपराधिक पृष्ठभूमि चर्चा का विषय बनी हुई है।