Bihar politics - कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस, हो गया तय, जानें किनका कटेगा टिकट

Bihar politics - रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस कहां से विस चुनाव लडे़ेगे, इस पर फैसला हो गया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी।

Patna - एनडीए से अपने सारे रिश्ते खत्म करने के बाद महागठबंधन में अपने लिए संभावना तलाश रहे राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं था कि अब किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अब इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है।

पशुपति पारस वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में इस पर अपनी सहमति दे दी है और सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है। 


अब कांग्रेस के पास यह सीट

फिलहाल, राजापाकर सीट महागठबंधन की एक और बड़ी पार्टी कांग्रेस के पास है। पिछले चुनाव में कांग्रेस  को यहां जीत भी मिली थी। फिलहाल प्रतिमा दास यहां से विधायक हैं। ऐसे में पशुपति पारस के राजापाकर से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद प्रतिमा दास का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है
 महागठबंधन में अभी नहीं हुई है इंट्री

हालांकि पशुपति पारस की पार्टी को अभी तक महागठबंधन में इंट्री नहीं मिली है। महागठबंधन की किसी बैठक में रालोजपा को शामिल नहीं किया गया है। जबकि तेजस्वी ने कुछ दिन पहले ही साफ कर दिया था कि रालोजपा का महागठबंधन में स्वागत है। 

Report - Debanshu prabhat