Nitish Cabinet Minister : रिकॉर्ड शपथग्रहण, एक मंच पर 5 मंत्रियों ने एक साथ ली शपथ, एनडीए 8.0 के कप्तान बने नीतीश, मैदान में गूंजे जिंदाबाद के नारे

शपथ ग्रहण के साथ ही इस बार एक अनोखा रिकॉर्ड बना जब 5-6 मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। कुल 26 मंत्रियों को जगह देकर जेडीयू,बीजेपी, लोजपा आर, हम, आरएलएम के समीकरण को संतुलित किया गया है।

रिकॉर्ड शपथग्रहण, एक मंच पर 5-6 मंत्रियों ने ली शपथ- फोटो : reporter

Nitish Cabinet Minister :बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर इतिहास लिखा। उन्होंने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए की 8वीं सरकार के मुखिया का कार्यभार संभाला। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा गांधी मैदान राजनीतिक उत्साह से भर गया।

शपथ ग्रहण के साथ ही इस बार एक अनोखा रिकॉर्ड बना जब 5-6 मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। कुल 26 मंत्रियों को जगह देकर जेडीयू,बीजेपी, लोजपा आर, हम, आरएलएम के समीकरण को संतुलित किया गया है।

जेडीयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी जैसे भरोसेमंद नेताओं को शामिल किया गया है, वहीं बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पार्टी की मजबूत हिस्सेदारी का संकेत दिया।

नीतीश कुमार इससे पहले 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एनडीए की पिछली सात सरकारों में एक बार जीतनराम मांझी भी मुख्यमंत्री बने थे।

इस बार चुनाव में एनडीए को 202 विधायकों के साथ दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है जिसमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 विधायक शामिल हैं।

नीतीश ने कल ही संकेत दिया था कि मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कई दिग्गजों के लिए अब भी दरवाज़ा खुला है, लेकिन उन्हें इंतज़ार करना होगा।

इस शपथ ग्रहण को राजनीतिक विश्लेषक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक बार फिर केंद्र और राज्य की मजबूत सत्ता के गठजोड़ का स्पष्ट संदेश मान रहे हैं कि बिहार की राजनीतिक धुरी अभी भी नीतीश कुमार हैं।