Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट में पहली बार श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश को मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार की गठन हो चुकी है। नीतीश कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। पहली बार श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है।

श्रेयसी सिंह दीपक प्रकाश पहली बार बने मंत्री- फोटो : social media

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  वहीं उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली. दोनों नेताओं को एक दिन पहले भी भाजपा विधायक दल की बैठक में क्रमशः नेता और उप नेता चुना गया था.   इनके बाद जदयू के विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और भाजपा के मंगल पांडेय तथा दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह

वहीं पहली बार नीतीश कैबिनेट में श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश को जगह मिली है। श्रेयसी सिंह जमुई से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बनी है। वहीं पहली बार श्रेयसी सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं वो फिलहाल विधायक नहीं है लेकिन उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। माना जा रहा है कि बाद में उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा। दोनों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। 

कौन हैं श्रेयसी सिंह 

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्र मंत्री दिवंगत दिग्विजय की सिंह के बेटी हैं और जमुई से दूसरी बार जीत कर विधानसभा पहुंचीं हैं। इसके अलावा उनकी अपनी एक अलग पहचान भी है। श्रेयसी एक एथलीट भी हैं। श्रेयसी सिंह ने 2020 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। 2020 में श्रेयसी सिंह ने जमुई सीट से चुनाव लड़ा और RJD के विजय प्रकाश यादव को 41,049 वोट के बड़े अंतर से हराया। उस चुनाव में उनका वोट शेयर 43.89% था।

कौन हैं दीपक प्रकाश 

बिहार सरकार में मंत्री बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता दीपक प्रकाश राजनीति में अपेक्षाकृत नए चेहरे होने के बावजूद तेज़ी से उभरते हुए नेता माने जाते हैं। 22 अक्टूबर 1989 को जन्मे दीपक प्रकाश की शिक्षा और करियर दोनों ही मजबूत पेशेवर आधार पर खड़े हैं। पटना से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने 2005 में आईसीएसई बोर्ड से 10वीं और 2007 में सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मणिपाल के प्रतिष्ठित एमआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री वर्ष 2011 में हासिल की। तकनीकी क्षेत्र में कदम रखते हुए दीपक प्रकाश ने 2011 से 2013 तक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने स्व-रोज़गार को अपनाया और निजी क्षेत्र में सक्रिय रहे। वर्ष 2019-20 के दौरान उन्होंने राजनीति में सक्रिय भागीदारी शुरू की और कुछ ही वर्षों में उन्होंने पार्टी और राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।