Republic Day 2026: राजद दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया झंडा, कहा- भेदभाव को भूलकर मनाएं गणतंत्र दिवस

Republic Day 2026: राजद दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान कहा कि, भेदभाव को भूलकर एक साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया झंडा - फोटो : News4nation

Republic Day 2026: बिहार सहित पूरा देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजद के प्रदेश कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राजद दफ्तर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राजद के तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहें। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहारवासियों को 77 वें गणतंत्र की शुभकामनाएं दी।