सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक टूटा, IT सेक्टर में हेक्सावेयर IPO ने मचाया धमाल

सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट, निफ्टी 150 अंक गिरा। हेक्सावेयर का IPO आज से खुला, 8,750 करोड़ जुटाने का लक्ष्य। विदेशी निवेशकों ने 4,486 करोड़ के शेयर बेचे।

सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक टूटा, IT सेक्टर में हेक्सावेयर IPO ने मचाया धमाल
sensex fall - फोटो : social media

Share Market: आज यानी 12 फरवरी 2025 को सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिससे यह 75,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 22,910 के स्तर पर पहुंच गया है।

प्रमुख अपडेट्स:

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.14% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी रही, जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की वृद्धि हुई। चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली, जो 0.0068% रही।

हेक्सावेयर IPO: IT सेक्टर में सबसे बड़ा IPO

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO आज से 12 फरवरी से खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO है।

IPO 14 फरवरी तक खुलेगा।

इससे पहले भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा IPO TCS का था, जिसने 2002 में ₹4,713 करोड़ जुटाए थे।

विदेशी और घरेलू निवेशक गतिविधि

11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹4,486.41 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,001.89 करोड़ के शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजारों का रुख

11 फरवरी को अमेरिकी बाज़ार में डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,593 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 0.034% बढ़कर 6,068 पर बंद हुआ। इसके विपरीत, नैस्डैक में 0.36% की गिरावट आई।

पिछले दिन का प्रदर्शन

कल यानी 11 फरवरी को सेंसेक्स 1,018 अंकों की गिरावट के साथ 76,293 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 309 अंकों की गिरावट रही और यह 23,071 पर बंद हुआ था।

Editor's Picks