आज रात से बिहार में 27.55 लाख सिम नंबर होंगे बंद, आपका भी नंबर है क्या चेक कीजिए
bihar news - दूरसंचार विभाग द्वारा आज रात से बिहार सर्किल में एक्टिवेट 27.55 लाख सिम नंबरों को बंद करने जा रहा है। विभाग ने यह फैसला बिहार में बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने को लेकर किया है।
![आज रात से बिहार में 27.55 लाख सिम नंबर होंगे बंद, आपका भी नंबर है क्या चेक कीजिए आज रात से बिहार में 27.55 लाख सिम नंबर होंगे बंद, आपका भी नंबर है क्या चेक कीजिए](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/12Feb2025/12022025153257-0-4afef10d-ae89-4ecb-a7c0-75992292d2d2-2025153257.jpg?width=770&format=jpg&quality=60)
PATNA - बिहार में दूरसंचार विभाग ने आज रात से एक साथ 27.55 लाख एक्टिवेट सिम नंबर को बंद कर दिया जाएगा। दूरसंचार विभाग ने इसको लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इनमें आपका नंबर भी हो सकता है। दूरसंचार विभाग के अनुसार राज्य में नौ से अधिक सिम रखने वाले उपभोक्ताओं का दसवां या उसके बाद वाले सभी नंबर बंद कर दिए जाएंगे।
बता दें यह नंबर दूरसंचार विभाग ने तय किए हैं। दूरसचार विभाग के अनुसार बंद होनेवाले यह सभी 27.55 लाख नंबर बिहार सर्किल के हैं। विभाग की मानें तो वर्तमान में हजारों उपभोक्ता हैं,जिनके नाम पर नौ से अधिक सिम एक्टिवेट हैं। जबकि नियम के अनुसार एक उपभोक्ता अधिकतम 9 सिम का प्रयोग कर सकता है। अब दूरसंचार विभाग इस नियम को सख्ती से लागू करने जा रहा है।
फिलहाल विभाग ने इन उपभोक्ताओं को जानकारी देकर नौ सिम चयन करने का विकल्प दिया है। जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान अगर उपभोक्ता अपने दसवें सिम या उसके बाद के सिम को बंद नहीं करते हैं तो विभाग खुद ही सिम को ब्लॉक कर देगा।
24 लाख प्राइवेट कंपनियों के सिम
बता दें कि जिन उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है, उनके अलग-अलग कंपनी के सिम है। जहां सरकारी कंपनी के तीन लाख, वहीं निजी कंपनियों के 24 लाख सिम हैं। दूर संचार विभाग ने संबंधित कंपनियों को भी इसकी जानकारी दी है। संबंधित कंपनी को भी अपने उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देनी है। नब्बे दिन के अंदर इन उपभोक्ताओं के सिम पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
साइबर ठगी पर लगाम लगाने की कोशिश
पिछले कुछ सालों में तेजी से साइबर क्राइम है। जिसमें दूसरों के नाम पर सिम लेकर उससे अपराध को अंजाम दिया जाता था। ऐसे में इस पर रोक लगाने के लिए दूर संचार विभाग यह कार्रवाई करने जा रहा है। राज्य में पांच हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जिनके पास पांच से छह हजार सिम हैं।
नौ से ज्यादा नहीं रख सकते सिम
कोई भी उपभोक्ता अब नौ से अधिक सिम नहीं रख सकतें हैं। इसके लिए दूर संचार मंत्रालय (भारत सरकार) ने सूचना भेज दी है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है, जिनके पास नौ से अधिक सिम है। इन सिम को हटाने की काईवाई की जाएगी। बता दें कि पहले सिम रखने के लिए कोई संख्या निर्धारित नहीं थी। धीरे-धीरे इसका फायदा साइबर अपराधी उठाने लगे। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम लेकर साइबर ठगी में उसका इस्तेमाल किया जाने लगा। इसे देखते हुए सरकार ने सिम की संख्या निर्धारित कर दी है।