Millionairs in Bihar :जानिए बिहार में कितने लोग सालभर में एक करोड़ या उससे अधिक की करते है कमाई?
Millionairs in Bihar :क्या आप जानते है बिहार में कितने लोग हैं, जिनकी कमाई एक करोड़ रुपए या उससे अधिक है सूबे में 2576 लोगों की सालाना कमाई एक करोड़ रुपए से अधिक है.
N4N डेस्क: भारत में अमीरों की तादाद और कमाई दोनों तेजी बढ़ रही हैं.आयकर विभाग के आकड़ों के अनुसार पूरे देश में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक की सालाना कमाई करते हैं. ये बात अलग है की की भारत की कुल आबादी का शून्य प्रतिशत भी नहीं है.आयकर विभाग ने राज्यों की अनुमानित जनसंख्या के हिसाब से सूची जारी कर सालाना एक करोड़ रूपये या इससे ज्यादा कमाने वालों का आकड़ा बताया है.
जारी आंकड़े बताते हैं कि देश भर सबसे ज्याद एक करोड़ रुपए से अधिक कमाने वालों की संख्या महाराष्ट्र में है. वही दुसरे नंबर पर यूपी है तो तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है. वही गुजरात करोड़ रुपए सालाना कमाने वालों की संख्या के मामले में देश में 7वें स्थान पर है. वही आतंकवाद की मार झेल चूका जम्मू कश्मीर भी एक करोड़ से अधिक कमाने वालों की संख्या वाले इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है.
वही बात अगर बिहार की करें तो आयकर विभाग के आंकड़े के अनुसार बिहार में 2576 लोग हैं, जो एक साल में एक करोड़ रुपए या उससे अधिक कमाते हैं. करोड़ रुपए सालाना कमाई करने वालों की संख्या के मामले में बिहार देश के 37 राज्यों में 10वें पायदान पर है. जारी आकड़ों के अनुसार सूबे के व्यापरियों और कुछ राजनीतिज्ञों की भी सालाना आय एक करोड़ रुपए से अधिक है. कहने को वर्ष 2000 में बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद सभी प्राकृतिक संसाधन नए राज्य को मिल गए किन्तु बिहार में एक करोड़ रुपए से अधिक कमाई करने वालों की संख्या झारखण्ड से 3 गुणा से भी अधिक है.
राज्यवार एक करोड़ कमाने वाले कितने लोग हैं, देखें लिस्ट
क्रम संख्या राज्य का नाम एक करोड़ रुपए कमाने वालों की संख्या
1. महाराष्ट्र 124800
2. उत्तर प्रदेश 24050
3. दिल्ली 20600
4. मध्य प्रदेश 8666
5. तमिलनाडु 6288
6. आंध प्रदेश 5340
7. गुजरात 3450
8. पश्चिम बंगाल 3013
9. जम्मू-कश्मीर 2600
10. बिहार 2576
11. केरल 1780
12. पंजाब 1764
13. राजस्थान 1704
14. तेलंगाना 1260
15. हरियाणा 1220
16. हिमाचल प्रदेश 790
17. झारखंड 788
18. छत्तीसगढ़ 493
19. गोवा 480
20. चंडीगढ़ 360
21. पुडुचेरी 122
22. दादर नगर हवेली 70
23. त्रिपुरा 42
24. मणिपुर 33
25. उत्तराखंड 24
Source: Income Tax Department