कैंसर और शूगर जैसी बीमारियों के खिलाफ रामबाण है ये फल! इस्तेमाल करने से इम्युन सिस्टम को मिलती है मदद

उत्तराखंड में पाए जाने वाला अमेस का फल सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। जानें अमेस चूख के फायदे, इसका रस और चटनी कैसे बनती है, और कौन-कौन सी बीमारियों में यह कारगर है।

 कैंसर और शूगर जैसी बीमारियों के खिलाफ रामबाण है ये फल! इस्तेमाल करने से इम्युन सिस्टम को मिलती है मदद
औषधीय फल- फोटो : freepik

Medicinal plants For Cancer And Sugar Disease: आज कल के लाइफ स्टाइल में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर इंसानी शरीर पर देखने को मिला है। इसका प्रमाण ये है कि लोगों का इम्युन सिस्टम काफी हद तक कमजोर हो चुका है। कोविड के समय में ऐसा देखने को मिला था, जब कई लोग हेल्दी दिखने के बावजूद कमजोर इम्युन सिस्टम की वजह से बीमारी के शिकार हुए। हालांकि, उस वक्त भी लोग घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर बीमारी से लड़ने में काफी मदद भी पहुंचाई थी। यही वजह है कि अगर कोई भी इंसान बीमार होता है तो वो आयुर्वेदिक दवाईयों का सहारा जरूर लेता है। इस आर्टिकल में भी आपको हम एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं। 

उतराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाला अमेस का फल कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के खिलाफ काफी सटीक काम करता है। लोगों का कहना है कि ये फल 100 बीमारियों का रामबाण इलाज है। उत्तराखंड का अमेस का फल और उसका चूख स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटी-एजिंग गुण, और आयुर्वेदिक गुण इसे एक अद्भुत औषधीय फल बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो अमेस के चूख को अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।

बागेश्वर में पाए जाने वाला अमेस 

उत्तराखंड के बागेश्वर में पाए जाने वाला अमेस  की भरपूर मात्रा में पैदावार होती है। इसके रस का इस्तेमाल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अमेस का रस बनाने के लिए इसके फलों को पेड़ से तोड़ा जाता है। इसके पेड़ों की टहनियों में  नुकीले कांटे होते हैं, इस वजह से इन्हें तोड़ना आसान नहीं होता है। फलों को पेड़ से तोड़े जाने के बाद बारी-बारी से काटा जाता है और फिर सूती कपड़ों में  रखकर निचोड़ा इसका रस निकाला जाता है। आखिर में इसके रस में चीनी मिलाकर स्वादिष्ट और सेहतमंद चूख तैयार किया जाता है।

अमेस के फल से होने वाले फायदे

अमेस का फल और उसका रस कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और यह शरीर से जहर को बाहर निकालने में भी मददगार साबित होता है। आयुर्वेद की माने तो अमेस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की इम्युन सिस्टम को बढ़ाती है।

Editor's Picks