कटिहार में आग का तांडव, 100 से अधिक घर जले, कई गैस सिलेंडर फटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

KATIHAR: जिले में इन दिनों गर्मी बहुत अधिक है। तापमान 40,43 डिग्री तक पहुंच जा रही है। इसके साथ ही इन दिनों अगलगी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। अब तक कई घर अगलगी की घटना में जलकर राख हो चुके हैं। ताजा मामला कटिहार का है। जहां आग का तांडव देखने को मिला है।

दरअसल, मिली जानकारी अनुसार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के केवला ढाला के पास  भीषण अगलगी की घटना घटी है। इस घटना में करीब 100 से अधिक घर जलकर राख हो गए है। वहीं घटना में लाखों का नुकसान भी हुआ है। 

बताया जा रहा कि, गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग ने भायवह रुप ले लिया। और उसके चपेट में करीब 100 से अधिक घर आ गए। जोकि पूरी तरह जलकर राख हो गए है।

वहीं इस घटना में 10 गैस सिलेंडर फटने की भी सूचना मिल रही है। फिलहाल दमकल की मदद से आग पर काबू पा ली गई है। वहीं हादसे में भारी नुकसान होने की भी सूचना मिल रही है।