20 साल बाद भी नहीं बच पाएंगे मुख्तार अंसारी की मौत में शामिल लोग, भाई अफजाल अंसारी ने कहा - अभी तो कहानी शुरू हुई है

GHAJIPUR : खबर गाजीपुर से है।जहां मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने बयान देते हुये कहा कि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया। ये सही है कि मुख्तार अब दुनिया मे नही रहे।लेकिन फूहड़ ढंग से सरकार के संरक्षण मे अफसरों ने दुर्दांत अपराधियों को बचाने के लिये मुख्तार की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।
अफजाल ने कहा कि जो राज धर्म है उसकी हत्या हुई है, कोई इसे बहादुरी मान ले तो अलग बात है। अफजाल ने कहा कि डाक्टर, जेल प्रशासन, एलआईयू, एसटीएफ ने वेल प्लान्ड उनका मर्डर किया है। अफजाल ने कहा कि जांच के लिये उनका बिसरा प्रीजर्व हुआ है।अफजाल ने कहाकि उनकी बॉडी इस तरह दफन की गयी है,कि 20 साल बाद भी परीक्षण हो सकता है।
कहानी खत्म नहीं हुई
अफजाल ने कहा कि जिन लोगों ने समझ लिया है कि मुख्तार की कहानी खत्म हो गयी है। लेकिन ऐसा नही है अब तो कहानी शुरु हुई है।अफजाल ने कहा कि वो समझते है हमने मुख्तार को मिटा दिया।लेकिन किसी की औकात का पता उसकी अन्तिम यात्रा से ही चलता है।मुख्तार के जनाजे के दौरान डीएम से बहस के मामले पर बोलते हुये अफजाल ने कहाकि मुख्तार की शव यात्रा मे इंसानों के समुद्र मे सैलाब आया था।जिसे देख कर अधिकारी पागल हो गये थे।अफसरों ने हमे इल लीगल धमकी भी दी।
भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ
अफजाल ने कहा कि आज तक भारत मे किसी की शव यात्रा,दाह संस्कार मे लोगों को प्रतिबंधित नही किया गया। अफजाल ने कहा कि हम मर्माहत है,अब हम अपने भाई को कब्र मे लिटाकर मिट्टी डालने के लिये परमिशन लेंगे।अब्बास अंसारी की पैरोल के सवाल पर बोलते हुये अफजाल ने कहाकि हम चालीसवें तक का इन्तजार नही करेंगे।हम कोशिश करेंगे कि हफ्ते दो हफ्ते मे रेगुलर जमानत पर जेल से बाहर ले आयें।
रिपोर्ट - अफजाल अंसारी