सीतामढ़ी पुलिस ने चिमनी संचालक पर हुए गोलीबारी मामले का किया खुलासा, 72 घंटे के अंदर मुख्य शूटर सहित 4 को धर दबोचा

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्यवाई कर 72 घंटे के अंदर चिमनी संचालक पर हुए गोलीबारी मामले में शूटर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की साजिश रचने वाले शातिर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने बताया कि बीते दिनों रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के बढ़ेवा चौक के समीप चिमनी संचालक उमेश प्रसाद यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार जख्मी कर दिया था। जिनको स्थानीय के सहयोग से अस्पताल में इलाज कराया गया।
वहीं पूछताछ के दौरान उन्होंने उनके ऊपर हुई गोलीबारी का कारण जमीनी विवाद को बताया। साथ ही 5 लोगों के विरोध शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 माह पूर्व गांव के ही विजय सिंह से विवाद चल रहा था जिसको लेकर योजनाबद्ध तरीके से उनके ऊपर गोलीबारी की घटना की गई।
बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए मामले का मुख्य शूटर जोकि थाना क्षेत्र के बघारी निवासी शिवम कुमार के साथ अन्य 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फिलहाल पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।