देश के नाम को लेकर सुशील मोदी ने विपक्ष का लताड़ा, कहा- हिम्मत है तो भारत माता की जय के जगह बोले इंडिया....

PATNA: देश के नाम को लेकर विवाद बढ़ते जा रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर देश के नाम को बदलने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि देश का नाम भारत और इंडिया दोनों है। अगर उन्हें इंडिया शब्द का इस्तेमाल करना है तो वह करे। वहीं देश के नाम को लेकर हुई खिचा- तानी के बीच भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशील मोदी ने भारत और इंडिया के लिए हो रहे विवाद को बेमतलब का विवाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष को अगर इंडिया बोलना है तो बोले उनको किसने रोका है। 

इंडिया माता की जय बोले विपक्ष

दरअसल, इंडिया और भारत के नाम पर चल रहा विवाद पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 75 साल तक देश को इंडिया नाम से उच्चारण किया गया और अगर अब भारत नाम से उच्चारण किया जा रहा है। तो फिर इसमें आपत्ति क्या है? सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इंडिया माता की जय नहीं होता है भारत माता की जय होता है। अगर लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और राहुल गांधी में हिम्मत है तो इंडिया माता की जय कहकर दिखाएं। यह लोग बेवजह आपत्ति कर रहे हैं। इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक दिखता है और भारत में सनातन संस्कृति झलकती है। इन लोगों को सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म से विरोध है।

इंडिया के इस्तेमाल से रोक नहीं 

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने G-20 में अगर आमंत्रण पत्र पर भारत शब्द लिखा है तो फिर इन लोगों को आपत्ति करने की कोई जरूरत नहीं है। कोई नाम बदलने की कवायत नहीं चल रही है। जिनको इंडिया कहना है वह इंडिया कह सकते हैं और जिनको भारत कहना है वह भारत कह सकते हैं । हमारे जन गण में मन राष्ट्रीय गान में भी भारत शब्द का इस्तेमाल हुआ है। इंडिया शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 

राहुल गांधी की यात्रा का नाम इंडिया जोड़ों क्यों नहीं ?

वहीं सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जब यात्रा किया था तो उन्होंने अपनी यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा क्यों रखा, इंडिया जोड़ो यात्रा क्यों नहीं रखा। विपक्षी गठबंधन के नारे में भी जुड़ेगा भारत है, विपक्ष ने इंडिया का इस्तेमाल क्यों किया है ? इनके द्वारा किया जा रहा विरोध बिना मतलब का है। 

इंडिया का इस्तेमाल करने वाला देशद्रोही नहीं

सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार को अगर इंडिया नाम से उच्चारण करना है तो उन्हें किसी ने रोका नहीं है। यह थोड़े ही है कि इंडिया नाम से उच्चारण करने वाला देशद्रोही माना जाऐगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जिस तरह से सनातन धर्म को गाली दी गई और महागठबंधन के लोग उनके साथ खड़े होते दिख रहे हैं। इससे साफ है कि यह लोग हिंदू विरोधी हैं। 

नाम से नहीं पीएम के हर काम से है परेशानी

बीजेपी सांसद ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका विरोध इंडिया से नहीं है इनका विरोध नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए हर एक काम से है और हर एक चीजों का यह लोग विरोध करते हैं। सुशील मोदी से यह सवाल पूछे जाने पर की महागठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है इसलिए यह लोग परेशान हैं। मोदी ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है इनको जो रखना है रख सकते हैं और हम लोगों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।