टिकारी प्रखंड के सभी पैक्स समितियों के चुनाव परिणाम घोषित,सुरेंद्र शर्मा ने मुसी पैक्स अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

GAYA : टिकारी प्रखंड के सभी 22 पैक्स यानी प्राथमिक कृषि साख समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देर रात आये चुनाव परिणाम ने कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बना दिया। शनिवार को सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतगणना का कार्य रात 8 बजे तक चला।
टिकारी के वीडियो सह निर्वाचित पदाधिकारी वेद प्रकाश ने निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का चुमाव परिणाम घोषित किये। वेद प्रकाश ने ने बताया की टिकारी प्रखंड के सभी 22 पंचायतों से जुड़े पैक्स समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं
पैक्स अध्यक्षों के घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार मुसी पैक्स अध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र शर्मा 13 मतों के मुकाबले 434 वोट हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की।
वहीं नेपा से धीरज शर्मा, भोरी पैक्स समिति से वृष केतु कुमार, मखदुमपुर से शशि रंजन, रूपसपुर से सुभाष कुमार, सिमुआरा से राजीव रंजन , पलुहड़ से राजू यादव ने जीत का परचम लहराया। पैक्स अध्यक्षों के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर है।