खेला करते करते...पड़ गए झमेला में.... विधायक के पाला बदलने पर आमने-सामने आया पक्ष-विपक्ष, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कह दी बड़ी बात...

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन के तीन विधायकों के दल बदलने से राजनीति तेज हो गई है। महागठबंधन के लोग इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक उनके भाग रहे हैं तो इसमें हमारी क्या भूमिका है। हमारे संर्पक में पूरा हाउस है। उन्होंने कहा कि, बिहार में बंसवादी और जमीनीदारी भाव से राजनीति करना बहुत हो गया। अब नहीं होगा। राजद ने बिहार का अपमान किया है बिहार को गाली बना दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अब सब ठीक करेंगे बिहार का मान बढ़ाएंगे। विधायक भी चाहते हैं कि बिहार अब कलंकित ना बने। 

उन्होंने कहा कि, विपक्ष उपचुनाव में मुकाबला कर ले। जनता किसके साथ रहती है पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि, विपक्ष का कमजोर होना दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण है। पार्टी के नेतृत्व को सोचना चाहिए, अपने पद को त्याग देना चाहिए। उनके विधायकों का नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक्शन का रिक्शन होता है। उन्होंने कहा कि खेला करेंगे..खेल करेंगे. और पड़ गए झमेला में।

उन्होंने कहा कि, राजद के लोग विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल शुरू किया था। जदयू बीजेपी के विधायकों को लगातार लालच दे रहे थे। अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह रख रहे थे। पार्टी में जब विधायक के मान-सम्मान पर जोट पहुंचता है तभी वह पार्टी बदलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह अनाप सनाप विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के विधायकों की सम्मान के लिए खड़ा रहते है। पैसों से विधायक नहीं खरीदे जा सकते है।   

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मजदूरों के मुआवजे की मांग पर कहा कि पहले उन्हें 1 लाख मिलता था उसे हमने 2 लाख किया। अब संशोधन कर दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख का प्रावधान किया है। जिस मजदूर को इनलोगों ने मजबूर किया पलयान करने के लिए उन्हें हमने प्रशिक्षण देकर आज सशक्त बना दिया है।


अभिजीत की रिपोर्ट