बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BANKA NEWS - बांका में पोखर में डूबने से किशोर की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

Child  death

BANKA NEWS - बांका के अमरपुर प्रखंड के भिखनपुर पंचायत अन्तर्गत सतघड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप अवस्थित चबिच्छा पोखर में मंगलवार की सुबह चौदह वर्षीय एक किशोर के डुबने से मौत हो गई।  इसके बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किशोर के पोखर में डुबने की सूचना मिलते ही जानकीपुर, सतघड़ा समेत आस पास के गाँवों से ग्रामीणो की भीड़  घटना स्थल पर उमड़ गई। जानकारी के अनुसार छोटी जानकीपुर गांव निवासी सिकंदर दास का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर से शौच करने की बात कहकर चबिच्छा पोखर की ओर निकला था।

 शौच करने के दौरान किशोर का पैर फिसलने की वजह से वह पोखर की गहराई में चला  गया। करीब चार घंटे के बाद किशोर की खोजबीन करते हुए उसके पिता सिकंदर दास पोखर की तरफ  आया तो उन्हें पोखर के किनारे अपने पुत्र का चप्पल दिखाई दिया। किशोर के पिता ने शोर मचाते हुए पोखर के समीप ग्रामीणो को इकट्ठा कर पोखर से अपने पुत्र का शव खोजने का प्रयास किया। लेकिन परिजन शव खोजने में असफल हो गये। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दिया। सूचना  मिलते ही दारोगा बसंत कुमार पांडे घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोखर से निकालने का प्रयास किया ।  लेकिन वो भी असफल हो गए। जिसके बाद  उन्होंने घटना की जानकारी सीओ व थानाध्यक्ष को दिया। जानकारी मिलते ही सीओ रजनी कुमारी स्थानीय गोताखोर को लेकर घटना स्थल पर पहुंच गई। गोताखोरो ने ग्रामीणो की मदद से शव को पोखर से निकाल कर शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में उन्होंने  पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

 पोखर से शव निकलते ही मृतक की मां पुनम देवी समेत अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने  बताया कि मृतक किशोर काफी मृदुल स्वभाव का था। मेढ़ियानाथ हाई स्कूल में वह आठवीं क्क्षा का छात्र था। मृत  बालक चार भाईयो में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई अनंत दास, कुंदम दास तथा चंदन दास मजदूरी कर अपने घर के हाथो को मजबुत करने का कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर रहा  था। किशोर की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।  घटना स्थल पर मौजूद सीओ ने घटित घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आते ही मृतक किशोर के परिजनो को आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्य किया जायेगा ।


बांका से  चंद्रशेखर भगत  की रिपोर्ट

Editor's Picks