बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेहद खूबसूरत इस IAS ने असफलताओं से नहीं मानी हार, छठे प्रयास में हासिल की सफलता, जानें इनकी कहानी...

दिल्ली की प्रियंका गोयल ने लगातार प्रयास करते हुए UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 369वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 6 बार इस परीक्षा को दिया और आखिरकार सफलता पाई। प्रियंका की यह कहानी बताती है कि लगन और दृढ़ संकल्प से असंभव कुछ नहीं है।

बेहद खूबसूरत इस IAS ने असफलताओं से नहीं मानी हार, छठे प्रयास में हासिल की सफलता, जानें इनकी कहानी...

दिल्ली की प्रियंका गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 6वें और अंतिम प्रयास में अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। ऑल इंडिया रैंक 369 प्राप्त करने वाली प्रियंका का सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो इस कठिन परीक्षा को पास करने का सपना देखते हैं।


5 बार असफल, फिर भी नहीं मानी हार

प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से बी.कॉम. में की थी। उनका सपना बचपन से ही IAS बनने का था, लेकिन उन्हें पहले प्रयास में ही असफलता का सामना करना पड़ा। तैयारी की कमी और अनुभव की वजह से वह प्रीलिम्स में भी पास नहीं हो सकीं। दूसरे प्रयास में प्रियंका कट-ऑफ से सिर्फ 0.7 अंक से चूक गईं, और इसके बाद लगातार चार बार प्रीलिम्स में असफल रहीं। इसके बावजूद, प्रियंका ने कभी हार नहीं मानी।


छठे प्रयास में मिली सफलता

अंततः प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में UPSC परीक्षा 2022 में 369वीं रैंक हासिल की। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 292 अंक प्राप्त किए और इंटरव्यू में 193 अंक। कुल मिलाकर उन्होंने 965 अंक अर्जित किए। प्रियंका न केवल अपनी अकादमिक उपलब्धियों के लिए बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 22 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जहां वह अपनी प्रेरणादायक यात्रा और सफलता की कहानियां साझा करती हैं।


प्रियंका की कहानी छात्रों के लिए मिसाल

प्रियंका गोयल का 6 साल का संघर्ष यह साबित करता है कि अगर हम अपने सपनों को लेकर दृढ़ संकल्पित रहें और मेहनत करते रहें, तो असफलता कभी भी हमारी अंतिम मंजिल नहीं हो सकती। उनका यह सफर उन छात्रों के लिए एक उदाहरण है, जो UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं

Editor's Picks