बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नालंदा में नीट पेपर लीक मामले में EOU की टीम ने आरोपी संजीव मुखिया के घर की छापेमारी, कई काग्जारी को किया बरामद

BIHAR NEWS: नालंदा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर ईओयू और सीबीआई की टीम ने आरोपी संजीव मुखिया के घर छापेमारी की। इस दौरान टीम कई कागजातों की जांच कर रही है। वहीँ परिजनों से टीम ने पूछताछ की है...पढ़िए आगे

संजीव मुखिया के घर EOU ने की छापामारी
संजीव मुखिया के घर EOU की रेड - फोटो : RAJ

NALANDA : नीट पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के शाहपुर बलवापर गांव निवासी संजीव मुखिया के घर EOU और सीबीआई के अधिकारी रेड कर रहे है। अधिकारी परिवार वालों से पूछताछ के बाद संपत्ति का जायजा लेकर कई कागजात को खंगाल रहे हैं। छापेमारी टीम में विभाग के 10 विशेष अधिकारी कई साक्ष्य उपलब्ध कर रहे है। अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नगरनौसा थाना के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल गांव में मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो अधिकारियों के हाथ कई महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे हैं । 

दरअसल नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा होने के बाद से ही मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार चल रहा है। करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की हत्थे नहीं चढ़ा है। मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की माने तो 40 लाख रुपए लेकर प्रश्न पत्र का उत्तर पटना के एक निजी स्कूलों में छात्रों को याद कराया गया था। 

संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वहां से छुट्टी का आवेदन देकर फरार हो गया था। अधिकारियों ने कॉलेज भी पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया हैं। संजीव मुखिया कई साल से प्रश्न पत्र लीक कर रहा था। 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पहली बार इसका नाम सामने आया था। बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है। मुखिया का पुत्र डॉ. शिव कुमार प्रश्न पत्र लीक मामले में वर्तमान में जेल में बंद है।

संजीव मुखिया राजनीति में पकड़ बनाने के लिए पत्नी को मंत्री बनना चाहता था। इसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़वाया। चुनाव के दौरान उसने पानी की तरह रुपए बहाया। लेकिन उसकी पत्नी चुनाव हार गई ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks