बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA CRIME - अवैध खनन और परिवहन को लेकर बिहार में 24 घंटे में 74 जगहों पर छापेमारी, इतने लाख की हुई वसूली

PATNA CRIME - अवैध खनन और परिवहन को लेकर बिहार में 24 घंटे में 74 जगहों पर छापेमारी, इतने लाख की हुई वसूली

PATNA - बिहार में दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को राज्यांतर्गत सभी जिला के खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनन/परिवहन/भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु की गई संयुक्त कार्रवाई में 1 दिन में 74 जगहों पर छापेमारी कर कुल ₹19.44 लाख की वसूली की गई जिसमें सर्वाधिक जगहों पर छापेमारी रोहतास (5) में की गई। जिलों में सर्वाधिक वसूली भोजपुर में की गई जहां कुल ₹8.80 लाख वसूले गए। संयुक्त कार्रवाई में कुल 12 प्राथमिकियां दर्ज हुईं। 

कुल 38 जिलों में 1 दिन में 26 वाहन जब्त हुए जिसमें सर्वाधिक वाहन गया (5 वाहन) और रोहतास (5 वाहन) में जब्त हुए। संयुक्त कार्रवाई में वसूले गए ₹19.44 लाख में न्यायालय के आदेश से दंड के रूप में कुल ₹9.51 लाख और विभाग द्वारा दंड के रूप में कुल ₹9.93 लाख शामिल हैं।

दिनांक 24 अक्टूबर को सभी 38 जिलों में की गई संयुक्त कार्रवाई में ज़ब्त कुल 26 वाहनों में खनिजों की मात्रा निम्नवत है:

 बालू 3148 CFT 

पत्थर 100 CFT 

 मिट्टी 200 CFT


Editor's Picks