बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA CRIME - पटना में नीतीश कुमार की हत्या, शेखपुरा पुल के पास से मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

PATNA CRIME -पटना में फिर हत्या की घटना हुई है। यहां रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से छह दिन पहले अपहृत नीतीश कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी। आज उसका शव शेखपुरा पुल के पास मिला है। जिसके बाद लोगों ने NH 30 जाम कर दिया है।

Nitish Kumar murdered in Patna

PATNA - पटना के रामकृष्ण थाना क्षेत्र से छह दिन पहले अपहृत नीतीश कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी है। आज उसका शेखपुरा पुल के पास से शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एन30 को जाम कर दिया। परिजन मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा थे। 

परिजनों ने बताया कि नीतीश के अपहरण के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। जिसमें चार लोगों पर अपहरण में शामिल होने की शंका जाहिर की गई थी। आरोप है कि परिजनों ने आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन फिर उसे छोड़ दिया गया। नतीजा यह हुआ कि आज हमारे बच्चे की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो नीतीश को बचाया जा सकता था। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। 

एनएच पर लगा लंबा जाम

नीतीश कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन के कारण एनएच 30 के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

पाटलिपुत्र मर्डर केस में पुलिस सवालों के घेरे में

रामकृष्ण नगर की तरह दो दिन पहले पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस की जांच पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। मृतकों के बेटे का कहना था कि यह कैसे संभव है कि दोनों एक दूसरे को मार डालें। उन्होंने घर में पुलिस की लूटपाट नहीं होने की थ्योरी को भी गलत बताया है। 

REPORT ANIL KUMAR



Editor's Picks